{"_id":"673663c6d13d21e820005194","slug":"thief-cut-oxygen-pipe-supplied-from-cylinder-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-139853-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोर ने काटी ऑक्सीजन पाइप, सिलिंडर से की गई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोर ने काटी ऑक्सीजन पाइप, सिलिंडर से की गई सप्लाई
Fri, 15 Nov 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में वार्डों में आपूर्ति के लिए लगी ऑक्सीजन पाइप बृहस्पतिवार को चोर काट दिया। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारी पहुंचे और टुकड़े को बरामद किया। साथ ही सिलेंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। इसकी सूचना प्रधानाचार्य और पुलिस को दी गई।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और पीआईसी में एक हजार एलपीएम के बिल मिलिंडा प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। वहां से पाइप पुराने भवन के फीमेल मेडिकल वार्ड से होकर पहुंचा है।
वार्ड के बंद होने के कारण उधर आना-जाना कम होता है। बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक बंद हो गई। पता करने पर प्लांट से आपूर्ति चालू थी। कर्मचारी पुराने वार्ड में पहुंचे तो पाइप कटा था। इसकी सूचना मिलने पर सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, ऑक्सीजन के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे तो कॉपर के करीब दस मीटर पाइप को तोड़ कर टुकड़ा झोले में रखा था।
विज्ञापन
अधिकारियों व कर्मचारियों को देख वार्ड की तरफ से एक युवक फरार हो गया। अधिकारियों ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल को दी। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि पुराना भवन में बंद पड़े वार्ड से होकर आई पाइप को कोई काट दिया था। इसकी जानकारी होने पर सिलेंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति तत्काल शुरू कर दी गई। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।