फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There will be an inquiry into the disturbances in the distribution of food grains

Deoria News: खाद्यान्न वितरण में गड़बड़झाले की होगी जांच

Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
There will be an inquiry into the disturbances in the distribution of food grains
देवरिया। जिले में हर माह हो रहे लगभग 26 लाख के खाद्यान्न घोटाले की जांच होगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार इसके लिए ज्वाइंट कमिश्नर गोरखपुर की अध्यक्षता में टीम गठित हो गई है। इसमें जिले का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं होगा। टीम में बाहरी जिले के आपूर्ति विभाग से जुड़े अधिकारी नामित किए गए हैं। टीम कब जिले में आएगी, किन-किन लोगों से पूछताछ करेगी, कहां-कहां जाएगी इसकी जानकारी गोपनीय रखी गई है। वहीं, कोटेदारों का आरोप है कि जांच की सुगबुगाहट मिलते ही सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के काम में लगे ठेकेदार उनपर दबाव बनाकर उनसे पूरा राशन मिलने की बात लिखवा रहे हैं। इसपर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से साथियों को सजग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गरीबों को दिए जाने वाले खाद्यान्न में से प्रति 100 बोरे अनाज पर एक कुंटल क्विंटल कटौती से संबंधित खबर अमर उजाला ने 12 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि हर माह कैसे जनपद में लगभग 1300 क्विंटल खाद्यान्न का घपला होता है। ये आरोप खुद कोटेदारों ने लगाए थे। अधिकारी कोटेदारों की शिकायत का संज्ञान नहीं ले रहे थे, ठेकेदारों के साथ खुन्नस बताकर मामले पर पर्दा डाल थे। इस खबर का संज्ञान शासन ने लिया है। ठीक तरह से जांच हो तो इसमें कई बड़े अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन


मैं बस इतना जानता हूं कि मामले की जांच होनी है। इसमें कौन अधिकारी नामित किए गए हैं। जांच की प्रक्रिया क्या होगी इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
- संजय पांडेय, जिलापूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed