{"_id":"69a5d474f388ccbe6d0d8234","slug":"there-will-be-24-hour-water-supply-in-the-city-on-holi-deoria-news-c-208-1-deo1042-176145-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: होली पर 24 घंटे शहर में होगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: होली पर 24 घंटे शहर में होगी जलापूर्ति
Mon, 02 Mar 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद होली पर शहरवासियों को 24 घंटे जलापूर्ति करेगी। यह व्यवस्था चार व पांच मार्च को दो दिन लागू रहेगी। वहीं शहर को होली पर सुंदर तरीके से सजाने के लिए आधा दर्जन स्थानों पर रंगोली सजाई जाएगी।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि त्योहार के दौरान चार व पांच मार्च को लगातार दो दिन तक पूरे दिन पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे रंगोत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नागरिकों से पानी का दुरूपयोग न करने और आवश्यकतानुसार ही पानी का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम से संपर्क कर शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।