{"_id":"68054135bc197ff53706eca4","slug":"there-were-more-patients-of-fever-cold-and-cough-in-arogya-mela-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-151957-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी-खांसी के अधिक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी-खांसी के अधिक रहे मरीज
Mon, 21 Apr 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिले में अरबन सहित 80 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इसमें बुखार, सर्दी, खांसी, उल्टी-दस्त, चक्कर आने, कमजोरी, बीपी, शुगर के मरीजों की संख्या अधिक रही।
कुछ केंद्रों पर गर्भवती भी पहुंची थीं, जिनका इलाज व जांच की गई। स्वास्थ्य केंद्रों डॉक्टरों ने 3855 मरीजों का इलाज किया। पिछली बार 2810 मरीजों का इलाज किया, जो इस बार 1045 अधिक रहा। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मरीज की संख्या बढ़ रही है। रविवार को शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ देवरिया पर डॉ. विनीत युवराज ने करीब पचास मरीजों का इलाज किया। यहां उल्टी-दस्त, बुखार, एलर्जी, खुजली तथा बीपी, शुगर के अलावा अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे थे।
करीब 10 मरीजों की सीबीसी व आठ से दस मरीजों के शुगर की जांच की गई। उधर पीएचसी चकियवा पर डॉ. सुधाकर सिंह ने 72 मरीजों का इलाज किया। यहां गले में खरास, बुखार, चक्कर, कमजोरी, उल्टी-दस्त, बीपी, शुगर के अलावा अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे थे।