फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was no talk on bypass, on June 19, farmers will roar at the district headquarters

Deoria News: बाईपास पर नहीं बनीं बात, 19 जून को जिला मुख्यालय पर किसान भरेंगे हुंकार

Thu, 15 Jun 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
There was no talk on bypass, on June 19, farmers will roar at the district headquarters
भूमि बचाओ संंघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदर्शन करेंगे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया बाईपास के निर्माण में जमीन का पेच अभी सुलझ नहीं पाया है। किसान वर्तमान बाजार के दर से 2023 का नया सर्किल रेट लागू कर चार गुना मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर इस लड़ाई में भारतीय किसान यूनियन भी शामिल हो गया है।

बुधवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर बैठक कर किसानों ने निर्णय लिया कि 19 जून को जिला मुख्यालय पर हजारों की संख्या में प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। बैठक में भाकियू के पूर्वी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैथवार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के सचिव विनोद गुप्ता, जिला संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी, जिला महासचिव सदानंद यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जयकरन शाह, जिला उपाध्यक्ष श्यामदेव राय, जिला सलाहकार मदन चौहान, जिला उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, जिला सचिव सुनील राय, तहसील अध्यक्ष देवरिया सदर चंद्रदेव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मुन्ना सिंह, भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अनिल मणि त्रिपाठी, नीरज मिश्र, भाकियू के पंचानंद मिश्र, कपिलदेव गौड़, रामनयन यादव, प्रभुदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed