{"_id":"64b18adde250728c970b4836","slug":"there-was-chaos-as-soon-as-the-body-of-the-dead-youth-reached-home-in-dubai-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-1280-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुबई में मृत युवक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुबई में मृत युवक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दुबई में शटरिंग करते समय छत गिरने से दो सप्ताह पूर्व तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम वृंदावन के युवक की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार देर रात उसका शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने शुक्रवार को मृतक के घर पहुंचकर परिजनों का ढांढ़स बंधाया। उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
थानाक्षेत्र के वृंदावन गांव के रहने वाले लक्ष्मण यादव (38) पुत्र स्व.राम भरत यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। दो वर्ष पूर्व पिता की मौत हो गई। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार के भरण पोषण के लिए वे करीब एक साल पूर्व दुबई चले गए और वहां एक प्राइवेट कंपनी में शटरिंग का काम करने लगे। धीरे-धीरे परिवार की माली हालत ठीक होने लगी। इसी बीच 2 जुलाई को शटरिंग का काम करने के दौरान वे छत से नीचे गिर गए। आनन फानन में कंपनी के लोग उन्हें अस्पताल ले गये, जहां उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना जब परिवारीजनों को मिली तो वे दहाड़ मारकर रोने लगे। काफी प्रयास के बाद जब बृहस्पतिवार देर रात में युवक का शव घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी मंजू देवी, मां चंद्रावती देवी, बेटियां अनामिका, अंशिका, बेटे अमन व अभय का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने छोटी गंडक नदी के वृंदावन घाट पर का दाह संस्कार किया।