{"_id":"64e7aaddc5e9d5d9900ac954","slug":"there-was-a-lot-of-laughter-on-the-poem-of-comic-poet-badshah-premi-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-5043-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हास्य कवि बादशाह प्रेमी की कविता पर जमकर लगे ठहाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हास्य कवि बादशाह प्रेमी की कविता पर जमकर लगे ठहाके
Fri, 25 Aug 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी के बांसघांटी गांव स्थित लाल बहादुर शास्त्री लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने विचार गोष्ठी, कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय रहे। कवि सम्मेलन में हास्य कवि बादशाह प्रेमी के कविता पर लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। विचार गोष्ठी में अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रभुनाथ राय ने कहा कि भोजपुरी चिंतन की नहीं बल्कि जीने की भाषा है। इसमें वह ताकत है जिसके माध्यम से एक ही शब्द को अलग-अलग अर्थों में व्यक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी रोजी रोटी की भाषा हो सकती है लेकिन वह हमारी पहचान नहीं हो सकती है। भोजपुरी भाषा से हमारी अस्मिता जुड़ी है। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाई। हास्य कवि बादशाह तिवारी प्रेमी के कविता पर लोग लोट-पोट हो गए। इसी क्रम में मुख्य अतिथि प्रभुनाथ राय ने क्षेत्र के समाजसेवियों को वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संध्या देवी, प्रवीण कुमार राय, अजय राय, खालिद हुसैन, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।