फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was a hurry to tie Rakhi on the auspicious day, two or four people got stuck in the traffic jam.

Deoria News: शुभ लग्न में राखी बंधवाने के लिए थी जल्दी, जाम से दो-चार हुए लोग

Tue, 20 Aug 2024 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was a hurry to tie Rakhi on the auspicious day, two or four people got stuck in the traffic jam.
-बसाें में कम पड़ गईं सीटें, उत्साहित रहीं महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। रक्षाबंधन त्योहार पर्व पर सोमवार को दोपहर बाद शुभ लग्न में राखी बंधवाने को लेकर लोगों को जल्दी थी। इसको लेकर सड़कों पर जाम लग गया। घंटों जाम में फंसे लोग परेशान रहे। हालांकि सभी को गंतव्य पर पहुंच कर राखी बंधवाने की जल्दी थी। पर्व पर सरकार की ओर से मिली छूट के कारण बसें महिलाओं से खचाखच भरी थीं। इसके बावजूद राखी बांधने जाने के लिए मिली सुविधा को लेकर वे उत्साहित थीं।
रक्षाबंधन त्योहार पर्व को लेकर सुबह से ही लोग तैयारियों में जुटे थे। महिलाएं और बच्चियां घरों की साफ-सफाई, पूजा-अर्चन और पकवान बनाने के साथ राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रही थीं। डेढ़ बजते ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। जबकि भाइयों को तिलक लगाकर उनके यशस्वी होने की कामना की। भाइयों को राखी बांधने के लिए जहां भाई समय से बहनों के घरों का रुख किए थे। वहीं अधिकांश महिलाओं को भाइयों के घर पहुंचने की जल्दी थी।
विज्ञापन

त्योहार और समय से राखी बंधवाने को लेकर लोग सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने से भी नहीं चूके। जाम के कारण जगह-जगह पुलिस भी हलकान थी। बरहज के मुख्य चौक, पैना, तहसील, बस स्टेशन और थाना मार्ग पर रुक-रुक कर जाम जैसे हालात थे। वहीं भलुअनी, मगहरा, करुअना, सोनाड़ी, गड़ेर, कपरवार, बरौली, देवपार, बरांव, करुअना आदि चौराहों पर भी जाम जैसे हालात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed