{"_id":"64690c44bc3804da4f0804b6","slug":"there-was-a-dispute-over-the-distribution-of-property-the-son-killed-the-father-deoria-news-c-7-1-gkp1010-174819-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संपत्ति बंटवारे को लेकर था विवाद, बेटे ने पिता को मार डला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संपत्ति बंटवारे को लेकर था विवाद, बेटे ने पिता को मार डला
Sat, 20 May 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
अपने बेटे और बगल के गांव के युवक के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर बेटे ने शुक्रवार की रात पिता को गड़ासे से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी बेटा फरार है। पुलिस आरोपी के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ठेंगवल दूबे गांव के हरिबंश दूबे (80) शुक्रवार रात अपने कमरे में सो रहे थे। करीब रात 12 बजे दूसरे नंबर का बेटा मनोज अपने पुत्र अमन और गांव के बगल के एक युवक के साथ कमरे में पहुंचा और हरिबंश पर गड़ासे से हमला कर दिया। आनन-फानन परिवार के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख पहले जिला चिकित्सालय और फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब सात बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, हरिबंश के तीन बेटे हैं। संपत्ति के बंटवारे को लेकर कुछ दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। हरिबंश 10 कट्ठा जमीन बेचने के लिए बात कर रहे थे, जिसका मनोज विरोध कर रहा था। परिजन इसी बात को लेकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।