{"_id":"6a1886e052143feb06009ad0","slug":"there-was-a-ban-on-open-sacrifice-police-remained-vigilant-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-183041-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुले में कुर्बानी पर थी पाबंदी, चौकस रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुले में कुर्बानी पर थी पाबंदी, चौकस रही पुलिस
Thu, 28 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बरहज। नगर-क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ईद-उल-जुहा की नमाज शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से अता किया गया। वहीं खुले में कुर्बानी और सड़कों आदि जगहों पर नमाज अता करने पर बंदिश थी।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि बकरीद त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज में काफी उल्लास रहा।
इस्लाम को मानने वाले लोग सुबह बकरीद की नमाज अता करने के लिए मस्जिदों का रूख कर लिये। नियत समय पर जहां सभी ने नमाज अता किया। त्योहार को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था। लोगों ने अल्लाह के नेमत में कुर्बानी दी। नगर क्षेत्र के अलावा भलुअनी, गड़ेर, सोनाड़ी, करुअना, सतरांव, कपरवार, पैना, बरांव आदि जगहों पर मस्जिदों में लोगों ने ईद-उल-जुहा की नमाज अता किया।
वहीं समाजसेवियों ने नमाजियों को गले लगाया। एसडीएम हरिशंकर लाल, तहसीलदार अरूण कुमार आदि मानीटरिंग कर रहे थे।
इस दाैरान चैयरमैन प्रतिनिधि श्याम सुन्दर जायसवाल, अजीत जायसवाल, वीरेंद्र गुप्त, प्रदीप जायसवाल, हाजी डाॅ एएच लारी आदि माैजूद रहे।