फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There should be sufficient ridership in buses, ARM took command

Deoria News: बसों में पर्याप्त हो सवारी, एआरएम ने संभाली कमान

Tue, 23 Jul 2024 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
There should be sufficient ridership in buses, ARM took command
रोडवेज परिसर में सलेमपुर गेट के पास कुर्सी लगाकर बैठे एआरएम बसों में 20 सवारियां होने के बाद ही
- रोडवेज गेट पर कुर्सी लगाकर अधिकारी के बैठने से यात्रियों को हो रहा लाभ, समय पर हो रहा बसों का प्रबंध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रोडवेज की आय बढ़ाने को लेकर परिवहन निगम के जिम्मेदार लगातार डिपो के अधिकारियों पर दबाव बनाए हुए हैं। हालांकि अन्य कर्मचारियों का सहयोग नहीं मिलने से संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अब खुद ही गेट के पास कुर्सी लगाकर बसों में सवारियां भरवाने की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। अधिकतम 20 से 25 सवारियों होने के बाद ही बसों को बाहर निकलने दिया जा रहा है। इससे दूर दराज जाने वाले ऐसे यात्रियों को जिन्हें दो से तीन घंटा तक इंतजार करना पड़ता है, समय से बसें मिल जा रही हैं।
देवरिया डिपो में वर्तमान निगम की 73 एवं अनुबंधित 128 बसों का संचालन हो रहा है। हालांकि यात्रियों के सापेक्ष रोडवेज को इस समय आय नहीं हो रही है। इधर आय बढ़ाने को लेकर मुख्यालय की ओर से लगातार स्थानीय अधिकारियों पर दबाव दिया जा रहा है। इसके लिए एमआरम स्तर से कुछ दिनों पूर्व गोरखपुर व सलेमपुर गेट पर 13 कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह छह से शाम छह बजे तक शिफ्टवार लगाई गई है।
विज्ञापन

इस पहल के बाद भी कोई खास बदलाव नहीं आने पर सोमवार की सुबह एआरएम ने खुद ही सलेमपुर गेट के पास कुर्सी लगवा ली और यात्रियों व बसों की मानीटरिंग करने लगे। उनके बैठने का परिणाम यह हुआ कि जिनकी ड्यूटी संचालन व्यवस्था व गेट पर लगी है कि वह भी अपने कार्य के प्रति गंभीर नजर आने लगे। उधर यात्रियों को फायदा यह हुआ कि चालक-परिचालक संबंधित जगहों के लिए यात्रियों को ढूंढ-ढूंढकर बसों में बैठने के लिए चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व स्थिति यह थी कि गोरखपुर व सलेमपुर रूट को छोड़ दें तो अन्य जगहों के लिए बसें लगी रहती हैं, लेकिन चालक या परिचालक यात्रियों को बैठाने के प्रति ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।
---------
कुछ अपने ही दे रहे रोडवेज को दर्द, बिना बुकिंग के ही सामान लाने का चल रहा खेल
रोडवेज में कुछ ऐसे भी कर्मचारी हैं जो निगम की आय बढ़ाने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिखते। जिनकी ड्यूटी गेट पर लगी है, वह कुछ देर तक ड्यूटी करने के बाद वहां से गायब हो जाते हैं। ऐसे में इसका फायदा निजी वाहन वाले गेट के पास से यात्री लेकर चले जाने के रूप में उठाते हैं। दिल्ली रूट पर ड्यूटी करने के लिए निगम के कुछ लोगों की हर माह जेब गरम करनी पड़ती है। सामान की बुकिंग करने में भी परिचालक स्तर से खुलेआम लापरवाही की जा रही है। चालक-परिचालक की मिलीभगत से बिना बुकिंग के ही छोटा से बड़ा सामान ले आने व जाने का धंधा चल रहा है।


---------
संचालन व्यवस्था से जुड़े कुछ कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अब खुद ही रोडवेज गेट के पास बैठकर बसों में सवारी पर्याप्त बैठाने के बाद ही बाहर निकलने की अनुमति दी रही है। मुख्यालय स्तर से आय बढ़ाने को लेकर सर्वाधिक जोर दिया जा रहा है। लापरवाह चालक-परिचालकों एवं रोडवेज कर्मियों को चिन्हित भी किया जा रहा है और विभागीय नियमों के अनुसार पहले नोटिस देकर चेतावनी दी जा रही है। पुन:लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन पर कार्यवाही की जा रही है। इनके बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक को भी अवगत करा दिया गया है।
-मो. इरफान, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed