{"_id":"652993bedf3b58e15e097134","slug":"there-is-no-relief-from-the-jam-yet-delay-in-flyover-construction-due-to-non-availability-of-railway-participation-funds-deoria-news-c-208-1-deo1001-10115-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जाम से अभी निजात नहीं, रेलवे सहभागिता धनराशि न मिलने से फ्लाईओवर निर्माण में देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जाम से अभी निजात नहीं, रेलवे सहभागिता धनराशि न मिलने से फ्लाईओवर निर्माण में देरी
विज्ञापन
भटनी नगर के बाईपास रेलवे क्रॉपर जाम में फंसे लाेग। संवाद
-44 करोड़ की लागत से भटनी के 115 नंबर क्राॅसिंग पर बनेगा उपरगामी पुल
- विधायक ने निर्माण कार्य में देरी पर जताई नाराजगी, जीएम को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। बाईपास रोड स्थित 115 ए नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर बनने वाला फ्लाईओवर रेलवे की लापरवाही के चलते लटक गया है। रेलवे की ओर से मिलने वाली सहभागिता धनराशि में देरी होने के चलते सेतु निगम निर्माण कार्य शुरू नहीं करा पा रहा है। वहीं शासन से धन स्वीकृत होने के छह महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर क्षेत्रीय विधायक ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जीएम व अन्य जिम्मेदार रेल अधिकारियों को पत्र लिखकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की बात कही है। इसके अलावा विधायक ने स्थानीय सांसद से भी प्रकरण की शिकायत की है।
भटनी उपनगर के 115 ए नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर टू लेन उपरगामी सेतु बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण के लिए शासन से करीब 44 करोड़ रुपये धन स्वीकृत हुआ है। फ्लाईओवर निर्माण कार्य में करीब 16 करोड़ रुपये रेलवे को सहभागिता धन राशि के तौर पर देना है। इसके बाद ही सेतु निगम के जिम्मेदार इसका निर्माण कार्य शुरू करा पाएंगे। राज्य सरकार की ओर से छह महीने से अधिक धन स्वीकृत किये हो गया, लेकिन रेलवे अपनी सहभागिता राशि अभी तक नही दे पाया है। इसके चलते 2024 तक फ्लाईओवर बनाने का दावा करने वाली सेतु निगम अभी तक निर्माण कार्य भी शुरू नही करा पाई है। बुधवार को निर्माण कार्य में देरी होने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने सेतु निगम के अधिकारियों की क्लास लगाई तो उनके एमडी ने रेलवे पर ठीकरा फोड़ते हुए सहभागिता धन राशि नही मिलने की बात कही। इससे नाराज विधायक ने रेलवे के महाप्रबंधक समेत विभिन्न अधिकारियों को फोन कर और पत्र भेज कर इसपर नाराजगी जताई। उन्होंने सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी को भी रेलवे की इस लापरवाही से अवगत कराया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
दोनों सांसद व विधायकों के प्रयास से चार क्राॅसिंग पर उपरगामी पुल की मिली स्वीकृति
-रेलवे क्राॅसिंग पर घंटों जाम से मुक्ति दिलाने को पहल की गई
भटनी। जिले के चार रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले घंटों जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उपरिगामी पुल बनाया जाना है। इसका प्रस्ताव सेतु निगम ने शासन को करीब एक साल पहले भेजा था। जिले के दोनों सांसदों ने इसे अपनी कार्ययोजना में शामिल किया था। वही विधायकों ने इसके लिए विधान सभा में आवाज उठाई थी। शासन से धन स्वीकृत होने के बाद इन पुलों की निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने को सेतु निगम ने सहभागिता धन राशि की स्वीकृति के लिए रेलवे को भेजा है। कारण यह कि रेल लाइन के ऊपर का हिस्सा रेलवे का होता है। इसलिए सहभागिता धन राशि रेलवे को देना पड़ता है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विभागीय सर्वे में मानक के अनुरूप मिली थी दोनों क्राॅसिंग पर टीवीयू
भटनी। विभागीय सर्वे पर गौर किया जाए तो सबसे अधिक उपरिगामी पुल की जरूरत भटनी के ढाला नंबर 115 ए पर थी। सर्वे में भटनी के रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रैफिक वाल्यूम यूनिट (टीवीयू) 3.22 लाख व भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के समपार संख्या 112 ए बेलपार ढाला पर 1.75 लाख है। दोनों जगहों पर टीवीयू का मानक पूरा हो रहा है। सेतु निगम ने भटनी में सेतु निर्माण के लिए करीब 44 करोड़ रुपये व भाटपाररानी के बेलपार में सेतु निर्माण के लिए 46.53 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
इसी तरह गौरीबाजार व सलेमपुर के धनौती ढाला पर उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए भी एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। रेलवे क्रासिंग पर घंटों जाम में फंसने वाले लोग शासन से धन स्वीकृत होने के बाद बहुत खुश हुए थे। लेकिन छह महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से उन्हें निराशा हाथ लगी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
कोट...
रेलवे की ओर से सहभागिता धन राशि स्वीकृत नही होने से भटनी में उपरगामी सेतु बनाने में विलंब हो रहा है। इसके लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। सहभागिता धनराशि मिलते ही सेतु निगम निर्माण कार्य शुरू करा देगी।
-आरपी गौड़, अवर अभियंता, सेतु निगम, देवरिया
-- -- -- -- --
भटनी में रेलवे क्राॅसिंग पर घंटों लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने को फ्लाईओवर का निर्माण होना है। शासन से धन स्वीकृत के बाद रेलवे को सहभागिता राशि देना हैं। सेतु निगम के एमडी से शिकायत मिलने पर रेलवे के जिम्मेदारों से बात हुई है। बहुत जल्द उपरगामी सेतु का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-सुरेंद्र चौरसिया, विधायक रामपुर कारखाना