फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is no record of 23 villages

Deoria News: नगर पालिका में शामिल 23 गांवों का रिकाॅर्ड ही नहीं मिल रहा

Sun, 09 Jul 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 09 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
There is no record of 23 villages
जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे लोग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका सीमा में शामिल 23 गांवों के लोगों का रिकॉर्ड नगर पालिका को नहीं मिला है। इन गांवों के रिकाॅर्ड न मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना कराना पड़ा रहा है। करीब एक लाख की आबादी को जन्म व मृत्यु प्रमा पत्र जारी कराने में परेशानी हो रही है। लोग खंड विकास अधिकारी और नगर पालिका का चक्कर लगा रहे हैं।
नगर पालिका सीमा विस्तार के दौरान 23 गांवों को शामिल किया गया। इन गांवों को वार्ड का रूप दे दिया गया है। अब नगर पालिका 25 की जगह 33 वार्डों का हो गया है। सभी को ग्राम विकास के नक्शे से हटा दिया गया है, लेकिन खंड विकास अधिकारी कार्यालय से अभिलेख नगर पालिका को नहीं मिले हैं। सबसे अधिक दिक्कत लोगों को विभिन्न तरह के प्रमा पत्र के लिए हो रहा है।
विज्ञापन

पंचायत सचिव के पास अभी भी रिकाॅर्ड पड़ा होने के चलते नगर पालिका में आवेदन करने के बाद उन्हें जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए खंड विकास स्तर पर भेजा जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी पुराने मामलों में हो रही है। पुराना रिकाॅर्ड खंड विकास में होता है। दूसरी तरफ नगर पालिका भी नए जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र देने के सिवाय पुराना जारी करने में कन्नी काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
नई नगर पंचायतों में भी है समस्या
जिले में छह नगर पंचायतें नई बनी हैं। इसमें बैतालपुर, हेतिमपुर, पथरदेवा, तरकुलवा, मदनपुर, भलुअनी हैं। जबकि बरहज में आठ गांव शामिल किए गए हैं। करीब 59 गांवों के रिकाॅर्ड अब तक पूरी तरह शहरी नहीं हो पाए हैं। इसके चलते प्रमाणपत्र जारी होने में दिक्कत आ रही है।
..
केस एक
खरजरवा निवासी संदीप ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने गया था। नगर पालिका के कर्मियों ने कहा कि रिकाॅर्ड अभी गांव का नहीं आया है। बच्चे का स्कूल में नाम लिखवाना था। काफी प्रयास के बाद नाम लिखवाया, लेकिन प्रमाणपत्र नहीं मिला।
..
केस दो
पगरा उर्फ परसिया निवासी विमलेश ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन रिकाॅर्ड न होने के कारण जारी नहीं हो पाया। ब्लाॅक पर जाने पर सचिव कहते हैं कि गांव शहर में आ गया है, अब नगर पालिका से बनेगा।

...
केस तीन
आईटीआई निवासी विजय कुमार ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर पालिका गया था, लेकिन नहीं बना। इसके कारण काफी दिक्कत हुई है। ऑनलाइन आवेदन करने पर भी प्रमाणपत्र नहीं बन रहा है।
...
कोट
जो गांव नए शामिल किए गए हैं, उनमेंकुछ दिक्कत आ रही है। पूरा रिकाॅर्ड आ जाएगा तो सभी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed