फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft was not disclosed, final report was filed

Deoria News: चोरी का नहीं किया खुलासा, लगा दी फाइनल रिपोर्ट

Sun, 05 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Theft was not disclosed, final report was filed
- बनकटा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के पास सेंध लगा लाखों की हुई थी चोरी
विज्ञापन

- पुलिस की कार्रवाई बनी चर्चा का विषय, पीड़ित के परिजनों में नाराजगी
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के ठीक सामने स्थित सराफा की दुकान में 19 फरवरी 2024 को सेंध लगा कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए थे। चौकी के ठीक सामने से हुई चोरी के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष ने शीघ्र इस मामले का खुलासा करने की बात कही थी। लेकिन, घटना के दस माह बीत जाने के बाद पुलिस ने बिना खुलासा किए फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइल बंद कर दी।
बनकटा क्षेत्र के बंजरिया गांव के निवासी शिवसागर वर्मा पुत्र भगवान वर्मा की दुकान रामपुर बुजुर्ग पुलिस चेक पोस्ट के पास है। 19 फरवरी 2024 को उनकी दुकान में सेंध लगा कर बीस हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी हुए थे। घटना के बाद आक्रोशित दुकानदार और क्षेत्रीय लोगों ने सड़क जाम किया था। मौके पर पहुंचे तत्कालीन सीओ शिवप्रताप सिंह एवं एसओ अमित राय ने शीघ्र चोरी का पर्दाफाश करने की बात कहकर लोगों को शांत कराया था।
विज्ञापन

हालांकि इतने दिनों के बावजूद पुलिस अभी तक इस मामले बिना खुलासा किए ही एफआर लगाकर फाइल को बंद कर दिया। जिससे दुकानदार और उसके परिजनों में नाराजगी है। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed