{"_id":"65c1496c280ba3e46d05f5bd","slug":"theft-tractor-caught-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-118810-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक गिरफ्तार
Tue, 06 Feb 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के धुसवा चौराहा स्थित एक मकान के सामने से रविवार की चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस ने पड़री रेलवे ढाला के पास से बरामद कर लिया। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो बिहार का रहने वाला है।
धुसवा चौराहा पर कुबेरनाथ मद्धेशिया के घर के पास बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी स्वामी प्रवीण कुमार सिंह ने ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी की थी। रात में चोर ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर फरार हो गए। वाहन स्वामी ने सोमवार को सूचना बरियारपुर थाने पर दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और थाना चौराहों पर सघन चेकिंग करने लगी। इसी बीच पड़री रेलवे ढाला के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। जांच में वाहन चोरी का निकला।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सूर्यभान चौहान पुत्र रामबिलास चौहान निवासी भसौड़ा धनटोला थाना कसार जिला शेखपुरा बिहार बताया है।
थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि चोरी गई ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।