फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft of thousands from two shops in Gauri Bazaar

Deoria News: गौरी बाजार में दो दुकानों से हजारों की चोरी

Wed, 20 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Theft of thousands from two shops in Gauri Bazaar
देवरिया। गौरी बाजार के रामपुर चौराहा पर दो दुकानों का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोर नकदी समेत हजारों का सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


गौरी बुजुर्ग गांव निवासी संजय यादव की रामपुर चौराहे पर मेडिकल स्टोर्स की दुकान है।रोज की भांति सोमवार की देर शाम वे दुकान बंद कर घर चले गए।मंगलवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देखकर उन्हें आशंका हुई।अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा था।कैश काउंटर तोड़कर चोर उसमें रखा 40 हजार रुपया कैश उठा ले गये।यही हाल उपनगर निवासी रामानंद जायसवाल का रहा।उनकी बेकरी की दुकान है।उनके भी शटर का ताला तोड़कर कैश काउंटर में रखा 35 हजार रुपये कैश व पांच हजाररुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन

दोनों लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गौरीबाजार इंस्पेक्टर दिनेश मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed