फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft of seven lakhs by breaking the lock of two houses in the same night

Deoria News: एक ही रात दो घरों का ताला तोड़कर सात लाख की चोरी

Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Theft of seven lakhs by breaking the lock of two houses in the same night
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पौहारी छापर गांव में चोरों ने मंगलवार की रात दो घरों के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर नकदी सहित सात लाख रुपये की चोरी कर लिया। सुबह सोकर उठने के बाद मामले की जानकारी होने के बाद घरवाले परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।

रामपुर कारखाना क्षेत्र के पौहारी छापर गांव में प्रह्लाद गुप्ता और अनिल गुप्ता का परिवार मंगलवार रात भोजन करने के बाद सो रहा था। प्रह्लाद और अनिल गुप्ता दोनों भाई हैं। दोनों के घर का एक ही दरवाजा है। चोर किसी समय दरवाजे पर पहुंचे। मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। प्रह्लाद के घर से 18 हजार रुपये नकद और ज्वेलरी चुरा लिया। वहीं अनिल के घर से 25 हजार रुपये नकद, ज्वेलरी और अन्य सामान उठा ले गए। दोनों परिवारों का मिलकर सात लाख से ऊपर की चोरी बताई जा रही है। सुबह सोकर उठने के बाद दोनों परिवारों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पौहारी छापर गांव में दो परिवार ताला बंद कर छत पर सो रहा था। चोर ताला तोड़कर चोरी कर लिए। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed