{"_id":"6255c05d7c4647426826e7ae","slug":"theft-of-jewelry-and-other-items-by-cutting-the-lock-of-the-shop-deoria-news-gkp433158756","type":"story","status":"publish","title_hn":"Theft of jewelry and other items by cutting the lock of the shop","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Theft of jewelry and other items by cutting the lock of the shop
विज्ञापन
दुकान का ताला काटकर जेवर और अन्य सामान की चोरी
पथरदेवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा में दुकान का ताला काटकर चोरों ने सोमवार की रात में करीब पांच लाख रुपये के जेवर और 25 हजार नकद रुपये चुरा लिए। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि पुलिस इस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
क्षेत्र के कुचया गांव निवासी गुलाब जायसवाल की पथरदेवा कस्बा स्थित मुख्य मार्ग पर गहनों और बर्तन की दुकान हैं। सोमवार की रात में चोर, दुकान के शटर में लगे ताले को कटर से काटकर अंदर रखी अलमारी का ताला खोलकर उसमें से पांच लाख रुपये के गहने, 25 हजार नकद रुपये चुरा ले गए।
बाद में घर के लोगों को इसकी जानकारी हुई। फिर पुलिस चौकी पथरदेवा को रात में ही इसकी सूचना दी गई। पुलिस जांच करने के बाद वापस चली गई। सुबह गुलाब ने तहरीर दी, पुलिस अब तक मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। शीघ्र घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।