{"_id":"645a9e472a149319fa03ae74","slug":"theft-of-five-lakhs-including-cash-in-a-deserted-house-deoria-news-c-7-1-158778-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुनसान घर में नकदी समेत पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुनसान घर में नकदी समेत पांच लाख की चोरी
Wed, 10 May 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत के ठाकुर रामेश्वर वार्ड में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत के ठाकुर रामेश्वर वार्ड में एक सुनसान मकान में सोमवार रात चोर घर के पीछे से घुसकर 25 हजार नकदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। ठाकुर रामेश्वर वार्ड के रहने वाले सोहन खरवार किसी काम से देवरिया गए थे। दूसरे दिन जब घर लौटे तो दरवाजा खोलकर अंदर गए तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा सब सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि आलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमें में रखे हार, नथिया, बाली अंगूठी, बिछुआ सहित अन्य आभूषण चोर उठा ले गए। उनकी कीमत करीब चार से पांच लाख रुपये थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।