{"_id":"6160933f8ebc3e1a244e2b2a","slug":"theft-in-mobile-shop-salempur-news-gkp4122363156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन की दुकान से लाखों की चोरी
सलेमपुर। कोतवाली गेट के समीप मोबाइल फोन की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात छियालीस सौ रुपये समेत लाखों का सामान उड़ा लिया। इसकी जानकारी सुबह को हुई। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के लोहियानगर वार्ड नंबर 13 निवासी रितेश वर्मा की मोबाइल फोन की दुकान सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर कोतवाली गेट से 300 मीटर की दूरी पर है। उनकी दुकान में महंगे मोबाइल और मोबाइल फोन के सामान आदि रखे थे। रोज की तरह वह अपनी दुकान समय से बंद कर बृहस्पतिवार की रात घर चले गए। शुक्रवार की सुबह वह अपनी दुकान पर आए तो उनकी दुकान का मुख्य दरवाजा टूटा था। उन्होंने दुकान के भीतर जाकर देखा तो छियालीस सौ रुपये समेत आधा दर्जन मोबाइल सेट और उसके पार्ट्स गायब थे। दुकान की अन्य सामान बिखरे थे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। इसकी जांच करा रहा हूं।