फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in jna sewa center

Deoria News: जनसेवा केंद्र में नकब काटकर नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान उठा ले गए चोर

Thu, 22 Feb 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
theft in jna sewa center
इससे पहले तीन अन्य दुकानों में भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं
विज्ञापन


चौराहा पर स्थाई पुलिस पिकेट होने के बाद ही बेखौफ हैं चोर

रामपुर कारखाना के बरवा मीरछापर चौराहा का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरवा मीरछापर चौराहे पर पुलिस पिकेट के बगल में मंगलवार की रात एक जनसेवा केंद्र में नकब काटकर चोर 15 हजार रुपये नकद सहित डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पिछले सप्ताह भी इस चौराहे पर तीन दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं, दुकानदार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से सहमे हुए हैं।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा गांव के खालिद हसन क्षेत्र के बरवा मीरछापर चौराहा पर एक किराए की मकान में जनसेवा केंद्र चलाते हैं। मंगलवार की शाम को प्रतिदिन की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब दुकान खोलने पहुंचे। शटर उठाकर अंदर गए तो सामान बिखरा और काउंटर टूटा देखकर वह दंग रह गए। देखे तो नकब कटी थी। इसके बाद उनके शोर करने पर मौके पर भीड़ जुट गई। खालिद ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। दुकानदार ने बताया है कि काउंटर तोड़कर उसमें रखे 15,000 हजार रुपये नकद, एक लैफटाॅप, एक टैबलेट और एक मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी हो गया। उन्होंने मामले के खुलासे की गुहार लगाई है। वहीं, बगल में एक दुकान के बाद खैर मोबाइल के नाम से एक दुकान है। उसमें भी चोरों ने नकब काटने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


चौराहे पर है स्थायी पुलिस पिकेट, फिर भी चोर बेखौफ
- रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरवा मीरछापर चौराहा पर स्थायी पुलिस पिकेट है। यहां एक दरोगा, एक दीवान सहित करीब आठ पुलिसकर्मियों की स्थायी तैनाती है। अन्य चौराहों और गांवों के लोगों के सुरक्षा की बात कौन करे, पिकेट के बगल और ठीक सामने ही एक के बाद एक चोरी की वारदात हो रही है। पुलिस पिकेट होने का डर चोरों में नहीं है। पिछले सप्ताह हुई चोरी की तीन घटनाओं में पुलिस अभी तक एक भी मामले का खुलासा करना तो दूर सुराग तक नहीं लगा सकी है। इसके अलावा क्षेत्र के पौहारी छापर, सेमरी और नौतन हथियागढ़ गांवों में भी पिछले साल बड़ी चोरियां हुईं, जिनका खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चौराहे पर एक सप्ताह पहले इन दुकानों में हुईं चोरियां

केस नंबर-एक
क्षेत्र के बसंतपुर गांव के उमेश सिंह बरवा मीरछापर चौराहा पर मेडिकल स्टोर खोले हैं। चोर 18 फरवरी की रात को दुकान का फाटक तोड़कर अंदर घुसे। काउंटर तोड़कर नकदी चुराने के साथ ही कुछ दवा भी उठा ले गए।

केस नंबर - दो
बरवा मीरछापर गांव के ही रंजीत मद्धेशिया की चौराहे पर मिठाई की दुकान है। चोर, दुकान का फाटक तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। अंदर आलमारी तोड़कर नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए।

केस नंबर - तीन
पुलिस पिकेट के ठीक सामने बरवा मीरछापर गांव के ही लोटन ने मिठाई की दुकान की है। उनकी दुकान में भी चोर अंदर घुसकर काउंटर में रखे रुपये और अन्य सामान उठा ले गए।

कोट
- चोरी की इन घटनाओं के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी से जानकारी ले रहा हूं। जनसेवा केंद्र संचालक की तरफ से काउंटर में नकद रुपये रखना संदिग्ध लग रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- संजय रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed