फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in house

Deoria News: नकब काटकर चोरों ने खंगाला मकान

Fri, 31 May 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 31 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
theft in house
फोटो
विज्ञापन

- तरकुलवा क्षेत्र के बेलही गांव के खुशी टोले की घटना
- गांव के पश्चिम गन्ने के खेत में बिखरे पड़े थे कपड़े

संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। क्षेत्र के बेलही गांव के खुशी टोले में बुधवार की रात में एक किसान की मकान के पीछे की दीवार में नकब काटकर बेखौफ चोर घर में रखा लाखों का सामान लेकर चंपत हो गये। सुबह परिजनों ने घर के भीतर का नजारा देखकर दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
बेलही गांव के खुशी टोला निवासी किसान नगीना यादव गांव के बाहर मकान बनाकर सपरिवार रहते हैं। बुधवार की रात में भोजन के बाद गर्मी के चलते घर के सभी सदस्य छत पर सोने चले गए। इसी बीच मौका पाकर अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार में नकब काटकर भीतर घुस गए। बेखौफ चोर घर में रखे सोने व चांदी के जेवर लेकर उड़ गए। सुबह उठकर परिजन जब नीचे आए तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। कुछ देर में वहां गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने जब आसपास खोजबीन शुरू की तो गांव के बाहर पश्चिम तरफ गन्ने के खेत में सामान बिखरा पड़ा था। चोर जेवर उड़ा ले गए थे और कपड़ा वहीं फेंक दिए। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिली है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed