फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft in an empty house, burglars lock another door while fleeing

Deoria News: सूने मकान में चोरी, भागते समय दूसरा ताला लगा गए

Tue, 30 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Theft in an empty house, burglars lock another door while fleeing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के ससरांव गांव निवासी रामभवन यादव पुत्र रामलक्षन के सूने घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, चोर इत्मिनान से चोरी करने के बाद जाते समय दूसरा ताला जड़। जानकारी होने के बाद लोगों ने गृहस्वामी को फोन पर जानकारी दिया।
मदनपुर पुलिस को तहरीर देकर रामभवन गुप्त ने कहा है कि वह गांव स्थित मकान में ताला लगाकर मुंबई रहते हैं। फोन पर पड़ोसी ने दरवाजे पर दूसरा ताला लटके होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब एक लाख 50 हजार रुपये के चांदी व सोने की दो हंसुली, चांदी की एक करधन, पछेला आदि सामान चुरा लिया है। चोरी की घटना की जानकारी होने पर गांव में खलबली है। थानाध्यक्ष मदनपुर नंदा प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed