फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft case registered, two suspects in custody

Deoria News: चोरी का केस दर्ज, दो संदिग्ध हिरासत में

Sat, 16 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Theft case registered, two suspects in custody
मोतीपुर टिकैत गांव में नकदी और आभूषण चोरी का मामला
विज्ञापन


भटनी। मोतीपुर टिकैत गांव में घर में घुसकर नकदी और आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही चोरी का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

मोतीपुर निवासी सत्तन पटेल के घर में टीनशेड उठाकर चोरों ने एक हजार नकदी और एक लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की। बृहस्पतिवार की देर रात एकला आम चौराहे के पास से पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर चोरी और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed