फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft by breaking the lock of donation box of Station Road Shiva Temple

Deoria News: स्टेशन रोड शिव मंदिर की दान पेटिका का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 11 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of donation box of Station Road Shiva Temple
सलेमपुर। वार्ड नंबर छह पूर्वी इचौना वार्ड के स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर की दान पेटिका का ताला तोड़कर चोर नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर समिति में आक्रोश फैल गया। मंदिर के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष के अनुसार दान पेटिका का ताला बीते एक वर्ष से नहीं खोला गया था। परंपरागत रूप से शिवरात्रि के अवसर पर दान पेटिका खोलकर मंदिर के जीर्णोद्धार और साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए जाते हैं। इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखी रकम चोरी कर ली। बताया गया कि यह पहली घटना नहीं है। बीते एक वर्ष के भीतर मंदिर में छह से सात बार ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा जल्द खुलासे की मांग की है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed