फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The youth who came to his sister's house was beaten up by miscreants

Deoria News: बहन के घर आए युवक को मनबढ़ों ने पीटा

Wed, 20 Aug 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The youth who came to his sister's house was beaten up by miscreants
खुखुंदू। बिहार से बहन के घर आए भाई गुलशन कुमार (18) की गांव के कुछ मनबढ़ों ने लोहे के कड़े और बेल्ट से पिटाई कर दी। लोहे के कड़ा से हमले में पीड़ित का सिर फट गया और वह खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। मामला क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे का बताया जा रहा है। पीड़ित का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गोपालगंज जिला के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मिश्रबंधौरा निवासी गुलशन कुमार सोमवार शाम को अपनी बहन रीमा देवी के घर आया था। आरोप है कि गांव के दो युवक गुलशन को बहला-फुसलाकर गांव के उत्तर रेलवे ढाले की तरफ ले गए। गुलशन ने बताया कि वहां ले जाने के बाद और कुछ लड़के आ गए। मैं अभी कुछ समझ पाता तब तक एक युवक हाथ में पहने लोहे के कड़े से सिर पर दो-तीन बार प्रहार कर दिया। जब जमीन पर गिर पड़ा तो उसके बाद भी हमलावरों ने बेल्ट और डंडे से बेरहमी से मारापीटा। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों में एक युवक ने कुछ दिनों पहले ही मोबाइल पर फोन कर यहां आने पर मारने-पीटने की धमकी दी थी, लेकिन बहन के घर आकर युवक ने बड़ी शालीनता पूर्वक बात करते हुए घूमने चलने पर जोर दिया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed