{"_id":"6709a959759581788b0f86f4","slug":"the-youth-entered-the-college-and-beat-up-the-student-case-against-three-named-and-unknown-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-137457-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कॉलेज में घुसकर छात्र को युवकों ने पीटा, तीन नामजद व अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कॉलेज में घुसकर छात्र को युवकों ने पीटा, तीन नामजद व अज्ञात पर केस
Sat, 12 Oct 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। महुआबारी विद्यालय में घुसे नकाबपोश युवकों ने छात्र की पिटाई कर दी। इसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन नामजद व अज्ञात पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया है।
पंडित जवाहरलाल कृषक इंटर काॅलेज महुआबारी के प्रागंण में कुछ नकाबपोश युवक लाठी डंडा लेकर बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रांगण में पहुंच गए। यह देख स्कूल प्रागंण में अफरा तफरी मच गई। तभी कक्षा नौवीं के छात्र कृष्णा यादव पुत्र रामछबीला निवासी करजहां की पिटाई करने लगे। सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य राधामोहन चौधरी बीच-बचाव कर मोबाइल निकाल फोटो खींचने लगे। यह देख मनबढ़ युवकों ने उनपर भी ईंट फेंका पर वह बच गए। युवक की पिटाई कर भाग चले। शुक्रवार को करजहां निवासी रामछबीला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि महुआबारी पढ़ने आए मेरे बेटे कृष्णा की कपड़े से मुंह बांध कर गोलबंद होकर दर्जनों युवक कर बिना कारण ही मेरे बेटे की पिटाई करने लगे व जान से मारने की भी कोशिश की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के पड़री गजराज के शिवम सिंह, कुंडौली के रिषू बरनवाल व पिपरा मिश्र के गौतम गुप्ता व कुछ अज्ञात पर बलवा सहित मारपीट का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।