{"_id":"6706fcbae3ba64b769001334","slug":"the-young-man-was-first-beaten-to-death-and-attacked-with-a-brick-when-he-ran-away-deoria-news-c-208-1-deo1004-137310-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक को पहले सरेराह पीटा, भागने पर ईंट से किया हमला- 'तीसरी आंख' में पूरी घटना कैद- वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक को पहले सरेराह पीटा, भागने पर ईंट से किया हमला- 'तीसरी आंख' में पूरी घटना कैद- वायरल
Thu, 10 Oct 2024 02:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:20 PM IST
सार
शहर के परमार्थी पोखरे पर जा रहे जलकल रोड निवासी एक व्यक्ति को कुछ युवक घेर कर मारने-पीटने लगे। इस दौरान हमलावर भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहे थे। पीड़ित उनके चंगुल से निकल कर भागना चाहा तो हमलावरों ने ईंट पत्थर से हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन
ईंट हाथ में लेकर हमलावर युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर के परमार्थी पोखरे पर जा रहे जलकल रोड निवासी एक युवक को कुछ युवक घेर कर मारने-पीटने लगे। इस दौरान हमलावर अपशब्द भी बोल रहे थे। पीड़ित उनके चंगुल से निकल कर भागना चाहा तो हमलावरों ने ईंट पत्थर से हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद फरार हो गए। इधर इस पूरी वारदात की घटना पास में स्थित सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के जलकल रोड निवासी राजकुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व. प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव दो अक्तूबर को घर से परमार्थी पोखरे की तरफ दिन के करीब 3 बजकर 15 मिनट पर जा रहा था।
विज्ञापन
हाथ में ईंट लेकर युवक को घेरते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान न्यू कालोनी निवासी एक युवक अपने दस से 12 साथियों के साथ राजकुमार को रोक लिया।
अभी वह कुछ समझ पाता इतने में गालियां देते हुए मारने-पिटने लगे। किसी तरह से राजकुमार जान बचाकर उनके चंगुल से निकल कर भाग तो हमलावरों ने ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। एक हमलावर ने बड़ी ईंट लेकर राजकुमार को पीछे से मारा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।
यह देख हमलावर भाग खड़े हुए। मारपीट व हमले की पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने फुटेज व तहरीर कोतवाली पुलिस को देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद कार्रवाई की जाएगी।