फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The widening work of Bhagalpur-Meil road was not completed even in three years

Deoria News: तीन साल में भी पूरा नहीं हुआ भागलपुर-मईल मार्ग का चौड़ीकरण कार्य

Thu, 31 Aug 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The widening work of Bhagalpur-Meil road was not completed even in three years
पांच किमी की सड़क में दो किमी पिचिंग है बाकी, गिट्टी और कीचड़ उड़ने से राहगीर हो रहे परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भागलपुर-मईल मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तीन साल में भी पूरा नहीं हो सका है। ठेकेदार ने गिट्टियां डालकर छोड़ दिया है। इसके वजह से वाहनों के गुजरते वक्त गिट्टियां उड़ने से राहगीरों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।


भागलपुर मईल मार्ग पांच किमी सड़क का लोकनिर्माण विभाग ने तीन साल पहले टेंडर कर दिया गया था। ठेकेदार ने चौड़ीकरण का कार्य भी फरवरी 2021 में शुरू कर दिया, जिसमें 3.5 किमी पिचिंग और 1.5 किमी आरसीसी का कार्य होना था। ठेकेदार ने मईल चौराहे पर 500 मीटर, नरियांव गांव में 500 मीटर और देवसिया गांव में 500 मीटर आरसीसी कार्य पूरा कर लिया गया है। आधे से अधिक पिचिंग का कार्य भी हो चुका है। दो किमी पिचिंग का कार्य बचा है। विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से तीन साल बीत जाने के बाद भी पिचिंग का कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। सड़क पर गाड़ि़यों के गुजरते वक्त धुल का गुब्बार उठने और बरसात में कीचड़ पड़ते हैं, वहीं टायरों से गिट्टियां उड़ने से राहगीर चोटिल हो जा रहे हैं। भागलपुर ब्लाॅक मुख्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, श्मशानघाट,समेत दूर दूर तक इस रास्ते लोग यात्रा करते हैं। क्षेत्र के जितेंंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह,रामप्यारे सिंह,रामजी राजभर,नाथू यादव,नागेंद्र यादव, मणि यादव आदि लोगों ने सड़क का निर्माण कार्य विभाग के जिम्मेदारों से जल्द से जल्द कराने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि ठेकेदार पर पांच लाख का एलडी लगाया गया है। बरसात के कारण कार्य पूरा कराने में बाधा आ रही है, मौसम ठीक होते कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed