{"_id":"64f229d54f7fb3798b000f6a","slug":"the-whole-village-was-shocked-after-the-death-of-the-girl-there-was-discussion-in-the-area-throughout-the-day-deoria-news-c-7-1-gkp1004-291936-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी की पीड़िता की हत्या: युवती की मौत के बाद पूरा गांव स्तब्ध, क्षेत्र में दिनभर रही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी की पीड़िता की हत्या: युवती की मौत के बाद पूरा गांव स्तब्ध, क्षेत्र में दिनभर रही चर्चा
Sat, 02 Sep 2023 01:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:07 PM IST
सार
सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल बिहार में है, वहां की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। जबकि बनकटा थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन ड्राइवर ने मैरवा स्टेशन पर मेमो दिया है, उसमें एक युवती के कूदने की बात लिखी है।
विज्ञापन
साढ़े तीन महीने पहले मृतक के साथ हुई थी मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बिहार सीमा में बनकटा थाना के एक गांव की युवती का शव मिलने से पूरा गांव स्तब्ध है। यह पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना है कि घटना के पीछे जिस किसी का हाथ हो पर घटना को अंजाम बड़ी ही चालाकी से दिया गया है। युवती को बिहार सीमा में ले जाकर रेल ट्रैक पर रखा गया है, ताकि घटना ट्रेन से कट कर मौत जैसी लगे। हत्या या ट्रेन से कटना तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
गांव के लोग घटना के बारे में पूछने पर कुछ भी बताने से इन्कार करते रहे, लेकिन छेड़खानी का केस दर्ज होने की बात सभी बता रहे थे। आरोप-प्रत्यारोप दोनों पक्षों से पूरे दिन जारी रहा। मृतका की मां का आरोप है कि उसकी हत्या छेड़खानी के आरोपी युवकों ने की है। हालांकि उसने अभी बनकटा थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
उसका कहना है कि हमारी बेटी पर न्यायालय में चल रहे छेड़खानी के केस के लिए सुलह समझौता का कई माह से आरोपी दबाव बना रहे थे। जब वे सफल नहीं हुए तो मौका पाकर उसके हाथ-पैर बांधकर चुपके से उठा ले गए और बेटी की हत्या कर शव को चालाकी से बिहार सीमा में रेल ट्रैक पर रख दिए। वह युवकों के सामने ही खुलेआम आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ छेड़खानी के आरोपी युवक पुलिस और लोगों से इस आरोप को बेबुनियाद बता रहे थे। उनका कहना था कि छेड़खानी वाले केस में सुलह समझौता हो गया है। दूसरी तरफ युवती के परिजन और उसकी मां कह रही थी कि यह झूठ है। अभी हाल ही में आरोपियों पर नोटिस भी कोर्ट से आया है। उन्होंने ही मेरी बेटी की हत्या की है।
सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल बिहार में है, वहां की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। जबकि बनकटा थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन ड्राइवर ने मैरवा स्टेशन पर मेमो दिया है, उसमें एक युवती के कूदने की बात लिखी है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।