फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The vehicle of the concerned representative overturned in the ditch, two died

खाई में पलटा सासंद प्रतिनिधि का वाहन, दो की मौत

Sat, 14 Dec 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
The vehicle of the concerned representative overturned in the ditch, two died
खाई में पलटा सासंद प्रतिनिधि का वाहन, दो की मौत
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। सांसद रविंद्र कुशवाहा के प्रतिनिधि की स्कॉर्पियो मऊ जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के चकरा बासुनगर गांव के पास शुक्रवार की रात खाई में पलट गई। इसमें पॉलिटेक्निक छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बलिया के निवासी थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सांसद के प्रतिनिधि अशोक कुशवाहा की स्कॉर्पियो को लेकर शुक्रवार रात उनका चालक विजय किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। दोहरीघाट-मधुबन मार्ग पर चकरा बासूनगर गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराने के बाद बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाई में चली गई। तेज आवाज सुनकर डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में सो रहे कर्मचारी बाहर निकले तो स्कॉर्पियो को गहरी खाई में पलटा देखा। तत्काल राहत कार्य शुरू किया और मधुबन पुलिस को सूचना दी। स्कॉर्पियो में फंसे दो युवकों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। खून से लथपथ युवकों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की पहचान बलिया जिले के नगरा थानाक्षेत्र के सुपापाली निवासी हरेंद्र पटेल के पुत्र रंजीत (24) व खड़वा निवासी लाल बहादुर के पुत्र विजय (22) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को फोन पर दी। परिजन अस्पताल पहुंचे। रंजीत मध्यप्रदेश में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। विजय वाहन चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed