फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The under-engineer's team who went to fix the electricity was beaten up by the bigots

Deoria News: बिजली ठीक करने गए अवर अभियंता की टीम को मनबढ़ों ने पीटा

Fri, 26 May 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
The under-engineer's team who went to fix the electricity was beaten up by the bigots
खुखुन्दू थाने पर गाड़ी में तोड़फोड़ दिखाते विद्युत अवर अभियंता भटनी
जेई की गाड़ी भी तोड़ी, केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। खुखुंदू थाना क्षेत्र में बिजली ठीक करने गए भटनी के अवर अभियंता और उनकी टीम को कार सवार युवकों ने शराब के नशे में मारपीट की। आरोपियों ने अवर अभियंता की गाड़ी तोड़ने के बाद विद्युत कर्मियों को दौड़ाकर पीटा। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, तोड़फोड़ आदि का केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं आरोपियों ने भी अवर अभियंता और उनकी टीम पर मारपीट की तहरीर दी है।

भटनी के पुरनाछापर के उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र में लो वोल्टेज बिजली आ रही थी। समस्या के समाधान के लिए भटनी के अवर अभियंता शक्ति कुमार सिंह अन्य कर्मियों के साथ सलेमपुर से पेट्रोलिंग कर बृहस्पतिवार शाम खुखुंदू पहुंचे। वहां से भटनी की तरफ निरीक्षण कर आगे बढ़ रहे थे कि तभी रात नौ बजे खुखुंदू के महाराजपुर चौराहे के पास पेड़ की डालियां 33 हजार बिजली में बाधा पहुंचा रही थी। जेई वहीं सड़क किनारे गाड़ी खड़ा कर पेड़ की डालियां कर्मियों से कटवाने लगे। इसी बीच तीन युवक होंडा सिटी कार से पहुंचे और विद्युत कर्मियों से दुर्व्यवहार करने लगे। शराब के नशे में युवकों को देख कर्मियों ने अपना परिचय दिया और उन्हें घर जाने की अपील की, लेकिन आरोपी कर्मियों से बेवजह बहस करने लगे। इस पर कर्मियों ने विरोध किया तो युवक मारपीट करने लगे। आरोपियों ने पास में खड़ी अवर अभियंता की गाड़ी को हॉकी से तोड़ दिया। यह देख जेई शक्ति कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। जेई की तहरीर पर पुलिस ने खुखुंदू गांव निवासी रिंकू राय, संतोष सिंह और अमित सिंह पर सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट, तोड़फोड़ आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही रात में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। एसओ खुखुंदू संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भटनी अवर अभियंता व उनके टीम के साथ मारपीट करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed