{"_id":"694ecf352cf6d36c550a7fb2","slug":"the-two-friends-had-exchanged-abuses-while-drunk-and-in-a-fit-of-rage-they-murdered-manish-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-171029-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नशे में हुई थी दोनों दोस्तों के बीच गाली गलौज, गुस्से में कर दी मनीष की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नशे में हुई थी दोनों दोस्तों के बीच गाली गलौज, गुस्से में कर दी मनीष की हत्या
Fri, 26 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
मृतक के घर लटक रहा ताला । संवाद
रुद्रपुर। गोनाह सूरतपुरा में बृहस्पतिवार को हुई मनीष की हत्या के पीछे नशे की हालत में हुई गाली-गलौज को कारण बताया जा रहा है। नशे में धुत्त दोस्त चंद्रमोहन ने मनीष के सिर पर सिलबट्टे से जानलेवा प्रहार कर दिया, जिससे मनीष की मौत हो गई।
बाद में जब चंद्रमोहन नशा उतरा तो अपनी हरकत पर पछता रहा है। शराब की लत ने मनीष का घर पहले ही बर्बाद कर दिया था। अब उसकी मौत ने सबकुछ खत्म कर दिया। आरोपी और मृतक गोनाह सूरतपुरा के रहने वाले थे।
गांव के लोगों ने बताया कि मनीष (40 वर्ष) पुत्र स्व. भरत तिवारी और चंद्रमोहन उर्फ चंदू (45 वर्ष) के बीच नशे की लत के कारण पक्की दोस्ती थी। दोनों को जब भी मौका मिलता, शराब पीने बैठ जाते थे। मनीष की इस आदत से घरवाले इतने परेशान हो गए कि पत्नी दो बच्चों को लेकर मायके गोरखपुर में रहने लगी। मां भी बेटे से तंग आकर अपने मायके में रह रही थी। मनीष के दो भाई कहीं लापता हो गए हैं, जिनका आज तक पता नहीं चला। वहीं एक भाई रोजी-रोटी के लिए असम चला गया था।
विज्ञापन
वह भी मनीष से कोई संबंध नहीं रखता, लेकिन घटना की जानकारी होने पर गांव आ रहा है। उसके शनिवार तक देवरिया पहुंचने की उम्मीद है। उसके आने पर पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार होगा। मनीष का शव अभी मोर्चरी में रखा गया है। लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को चंद्रमोहन के घर में दोनों ने खूब शराब पी। नशे में धुत्त दोनों आपस में विवाद करने लगे।
चंद्रमोहन ने पुलिस को बताया कि अत्यधिक नशे की हालत में आने के बाद मनीष उसे गाली देने लगा। इसी बात पर उसने गुस्से में सिलबट्टे से प्रहार कर दिया, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि इससे उसकी मौत हो जाएगी।