{"_id":"67608c33c615572a1f031016","slug":"the-trolley-overturned-and-the-driver-died-after-coming-under-the-tractor-deoria-news-c-208-1-deo1004-142231-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्राॅली पलटी, ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्राॅली पलटी, ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत
Tue, 17 Dec 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। सेमरी गांव के पास सोमवार को ट्रैक्टर चालक की हादसे में मौत हो गई। हादसा देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इस दौरान ट्राली पलट गई और चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
महुआडीह थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के इनरहा टोला के रहने वाले राधे यादव का ट्रैक्टर शाहजहांपुर गांव निवासी संदीप यादव (18) चलाता था। सोमवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मिट्टी गिरा रहा था। इसी काम के लिए वह आनंदनगर से ट्राली खाली कर इनरहा की तरफ जा रहा था। सेमरी गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचने पर अचानक ट्राली बीच सड़क पर पलट गई।
ट्रैक्टर नहीं पलटा, लेकिन चालक संदीप ट्रैक्टर के बाएं पहिये के नीचे दब गया। यह देख कुछ राहगीरों ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस से चालक को पिपरा दौलाकदम गांव स्थित सीएचसी पर भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। संदीप की मौत से पिता श्याम यादव, माता सिरजावती देवी, बड़े भाई अंगद यादव व उपेंद्र यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामपुर कारखाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक संदीप यादव की मौत हो गई। आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चालक संदीप की शरीर पर ट्रैक्टर का बायां पहिया चढ़ा हुआ था। ट्राली पलटी हुई थी। लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर जब पलटा ही नहीं तो संदीप उसके पहिये के नीचे कैसे चला गया। उसके शरीर पर कहीं और जख्म नहीं थे। कुछ लोगों को कहना है कि जिस समय ट्राली पलटी, उस समय संदीप ट्रैक्टर से नीचे गिर गया होगा। इसके बाद बचने का प्रयास किया होगा।