फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The town has no businesses, yet the pace of real estate development is astonishing.

Deoria News: कस्बा न कोई कारोबार, चाैंका रही प्लाॅटिंग की रफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The town has no businesses, yet the pace of real estate development is astonishing.
धूस देवरिया में प्लाटिंग की गई जमीन। संवाद     
बघौचघाट। धूस देवरिया चौराहे के पास जिस जमीन की प्लाटिंग के विवाद में गोली चली है, वह जमीन कुशीनगर जिले के तमकुहीराज स्टेट की है। यहां काफी पुराना बगीचा है। लगभग 20 बीघा जमीन पर प्लाटिंग का कार्य चल रहा है। आश्चर्य यह है कि जिस जमीन पर मकान बनाने के लिए प्लाटिंग हो रही है, वहां आसपास न तो कोई बड़ा कस्बा है, न कोई औद्योगिक क्षेत्र।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में रहने के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं, फिर भी वहां प्लाटिंग हो रही है और उन प्लाटों की कीमत करीब 40 लाख रुपये प्रति कट्ठा बताई जा रही है। चर्चा तो यह है कि प्लाटिंग की आड़ में बगीचे से 50 से अधिक कीमती पेड़ काट लिए गए।
विज्ञापन

बिहार बाॅर्डर के नजदीक बघौचघाट थाना क्षेत्र का धूसदेवरिया चौराहा अचानक शनिवार को चर्चा में आ गया। यहां जमीन की प्लाटिंग के रुपयों के लेनदेन में दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद तीन राउंड फायरिंग हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गुट के तरफ से थाने में कोई शिकायत नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने अपनी किरकिरी से बचने के लिए स्वतः मामले का संज्ञान लिया और तीन नामजद व 25 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। चर्चा है कि तमकुहीराज राजघराने की इस जमीन पर जब-जब प्लाटिंग करके बेचने की कोशिश होती है, तब-तब कुछ ना कुछ विवाद शुरू हो जाता है। लगभग 20 बीघा इस इस जमीन की प्लाटिंग तीसरी बार हो रही है। पिछले वर्ष देवमणि त्रिपाठी ने राजा के परिवार से एग्रीमेंट कराकर प्लाटिंग का कार्य शुरू किया था लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते वह बंद हो गया।
उस समय भी मारपीट हुई थी। वहीं इस जमीन पर कुछ स्थानीय लोग मुकदमा भी लड़ते हैं। उनका कहना है कि इसमें उनकी भी जमीन है। दूसरी तरफ इस प्लाटिंग की आड़ में दो वर्षों में 50 से अधिक महुआ के कीमती पेड़ अब तक काटे जा चुके हैं। सबसे आश्चर्य इस जमीन की कीमत को लेकर है। आसपास जहां 10 लाख रुपये कट्ठा जमीन है, वहीं प्लाटिंग करने वाले इसकी कीमत 30 से 40 लाख रुपये बता रहे हैं।

आखिर अचानक इस छोटे से चौराहे की जमीन इतनी कीमती क्यों हो गई है कि इसकी प्लाटिंग के लिए गोली चलने की नौबत आ गई है। इस पूरे घटना से आसपास के लोग इस कदर भयभीत हैं कि कुछ भी बोलने और कहने से कतरा रहे हैं। लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि लगभग 20 गाड़ियां मौके थीं और 100 अधिक लोग आए थे। धक्का-मुक्की और देख लेने की धमकी के बाद दबदबा दिखाने के लिए तीन राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed