{"_id":"696542400c945b3271079a64","slug":"the-thieves-duped-the-woman-and-stole-her-jewellery-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-172442-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उचक्कों ने झांसे में लेकर महिला के उड़ाए गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उचक्कों ने झांसे में लेकर महिला के उड़ाए गहने
Tue, 13 Jan 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय कस्बे में सोमवार को उचक्कों ने एक महिला को रुपये से भरा बैग देकर उसे झांसे में ले लिया और महिला के जेवर उड़ा लिए। जानकारी होने पर महिला का रो-रोकर बुरा हाल था। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, भलुअनी कस्बा निवासी सुनैना देवी भलुअनी चौराहे पर मकर संक्रांति त्योहार को लेकर सामान खरीदने आई थीं। लोगों के अनुसार वह सामानों की खरीदारी कर वापस घर जा रही थीं। इसी बीच एक युवक ने उन्हें प्रणाम करते हुए उनका रास्ता रोक लिया।
बताया जा रहा है कि उसने बैग में 10000 रुपये होने की बात कहते हुए उन्हें नोटों से भरा बैग थमा दिया। जबकि झांसे में लेकर कान की सोने की बाली, मंगलसूत्र ले लिया।
विज्ञापन
उचक्के के कुछ दूर जाने के बाद महिला ने बैग की तलाशी लिया तो उसके होश उड़ गए। बैग में कागज भरा हुआ था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।