फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Tehsildar should issue the tribe certificate.

Deoria News: सत्यापन कराकर अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करें तहसीलदार

Tue, 03 Nov 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The Tehsildar should issue the tribe certificate.
देवरिया। जनपद में गोंड अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही समस्याओं पर जिला प्रशासन ने कड़े निर्देश दिए हैं। कहा कि सत्यापन कराकर अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र तहसीलदार जारी करें।
विज्ञापन

एडीएम (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह ने तहसीलदारों को पात्रों के प्रमाणपत्र नियमानुसार जारी करने को कहा है। यह कदम गोंड आदिवासी महासभा देवरिया के ज्ञापन के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड ने प्रमाण पत्र जारी करने में देरी और कठिनाइयों को लेकर प्रशासन को अवगत कराया था। जिला प्रशासन ने समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश का हवाला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 13 जनपदों में गोंड सहित कई समुदाय अनुसूचित जनजाति में शामिल हैं। देवरिया जनपद भी इन 13 जनपदों में से एक है। शासनादेश से कुशीनगर, चंदौली और भदोही में भी गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति में अधिसूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed