{"_id":"68f14e2f3072be745d0017cc","slug":"the-teenage-girl-was-strangled-to-death-and-suspicion-is-now-lingering-around-her-home-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165815-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गला दबाकर हुई थी किशोरी की हत्या घर के इर्द-गिर्द घूम रही शक की सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गला दबाकर हुई थी किशोरी की हत्या घर के इर्द-गिर्द घूम रही शक की सुई
Fri, 17 Oct 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को तालाब में मिली किशोरी की लाश की पोस्टमार्टम रिपोट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
इसके बाद पुलिस गांव से लेकर थाने तक बृहस्पतिवार को पूरे दिन दौड़ती रही। संदेह के आधार पर पुलिस प्रेमी समेत 10 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरे दिन सीओ भी थाने पर जमे रहे और प्रेमी के अलावा छात्रा के मोबाइल नंबरों से कॉल डिटेल निकलवाया।
इसमें कई अंजान ऐसे मोबाइल नंबर मिले हैं, जिससे छात्रा बात करती थी। पुलिस की अब तक की जांच में छात्रा के घर के ईर्द-गिर्द शक की सुई घूम रही है। पुलिस का दावा है कि गांव से ही छात्रा की हत्या का तार जुड़ा है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
घर वालों का आरोप है कि किशोरी गांव के एक युवक से अक्सर मोबाइल से बात करती थी। सोमवार की शाम को छात्रा घर पर मोबाइल से गांव के प्रेमी से बात कर रही थी। इस पर मां ने बेटी को डांट लगाई थी।
विज्ञापन
इसके बाद छात्रा घर से अचानक गायब हो गई। मंगलवार को उसकी लाश गांव के तालाब में मिलने की सूचना मिली। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
सीओ और गौरीबाजार थानाध्यक्ष ने पूरे दिन थाने में हिरासत में लिए गए युवकों से अलग-अलग पूछताछ की। छात्रा से बात करने वाले अन्य युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस की गाड़ियां पूरे दिन गांव में आती-जाती रहीं। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि किशोरी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर उसकी हत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों से लेकर युवती से बात करने वालों पर संदेह है।
इस आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।