{"_id":"671d5fa971a04b487a00edda","slug":"the-team-investigated-14-establishments-in-the-district-took-13-samples-from-six-places-deoria-news-c-208-1-deo1004-138550-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टीम ने की जिले के 14 प्रतिष्ठानों की जांच, छह जगह से लिए 13 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टीम ने की जिले के 14 प्रतिष्ठानों की जांच, छह जगह से लिए 13 नमूने
Sun, 27 Oct 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल ने जांच अभियान चलाया।
दीपावली एवं अन्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए जांच की। टीम ने खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित मिठाइयां, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, रंगीन मीठे खिलौने तथा अन्य खाद्य पदार्थ आदि में मिलावट की जांच की।
सचल दल ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित विक्रय प्रतिष्ठान से खोया तथा बूंदी का एक-एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संग्रहित किया गया। खुखुंदू बाजार के निकट स्थित लड्डू विनिर्माण इकाई से लड्डू एवं बूंदी का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया है। उक्त इकाई से लगभग 150 किलोग्राम बूंदी अधोमानक होने के संदेह के आधार पर सीज की गई है।
विज्ञापन
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान में आज दिनांक तक 14 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण तथा 6 छापे मार कर कुल 13 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजे गए हैं।
फूड सेफ्टी आन व्हील सचल खाद्य प्रयोगशाला का संचालन शनिवार को सलेमपुर तहसील के खुखुन्दू बाजार में किया गया। प्रेमचंद्र, मानवेन्द्र कुमार तथा घनश्याम वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण की टीम ने 20 नमूनों का मौके पर ही विश्लेषण किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य कारोबार कर्ताओं तथा उपभोक्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 40 लोग उपस्थित हुए।