{"_id":"66d3ae48b384e7f2670afbc7","slug":"the-support-of-the-house-was-snatched-away-there-was-the-responsibility-of-marriage-of-two-sisters-deoria-news-c-208-1-deo1004-134117-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छिन गया घर का सहारा, दो बहनों की शादी थी थी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छिन गया घर का सहारा, दो बहनों की शादी थी थी जिम्मेदारी
Sun, 01 Sep 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। रुक-रुक कर सिसक रहे मृतक के परिजन और मां के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो जा रहा। अपने परिवार की जिम्मेदारियों को कंधे पर लेकर चल रहे युवक की घर के समीप ही कुछ ही क्षणों के अंतराल पर हुए हादसे में दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को विचलित कर दिया है। वहीं मृतक का बहनोई गोरखपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
शुक्रवार रात गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाला पोखरभिंडा निवासी रत्नेश परिवार के पालन पोषण का एकमात्र सहारा था। एक सप्ताह पूर्व ही वह मुंबई से घर लौटा था। चार बहनों में दो बहनों की शादी हो गई है। दो बहन सपना व अर्चना का विवाह अभी नहीं हुआ है। एक छोटा भाई भी है। जिसको पढ़ाने की जिम्मेदारी वह अपने कंधे पर लेकर चल रहा था। युवक की मौत से परिवार ही नहीं ग्रामीण भी गमगीन है। हिट एंड रन की तर्ज पर हुए हादसे को लेकर हर कोई गमगीन है और सवाल पूछ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। तीन-तीन युवकों की मौत का कातिल वह ड्राइवर किस मद में चूर था। शुक्रवार की रात इन तीन परिवारों के लिए काल बन गई।
साढ़े नौ बजे गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर पोखरभिंडा के समीप गैस सिलेंडर लेकर विपरीत दिशा में जा रही पिक अप की चपेट में एक के एक तीन बाइक सवार चपेट में आ गए। जिसमें ग्राम पोखरभिंडा रत्नाकर उर्फ गोलू व तरकुलवा क्षेत्र के ग्राम बृंदावन निवासी दिलीप पुत्र विभूति व साहिल पुत्र समीर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तो तीन लोग जिसमें राजू प्रसाद पुत्र सीताराम निवासी जंगल ठकुरहीं, बलिया सादोपुर जमुआव के रत्नेश यादव पुत्र शिवबालक, अंकित जायसवाल पुत्र राजेश निवासी भाटपाररानी घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
फिल्मी अंदाज में लोगों को रोते हुए पिकअप आगे बढ़ी और कुछ अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाए। इसके पहले ग्रामीणों चालक को वाहन सहित पकड़ लिया। एवं पिकअप पर लदे गैस सिलेंडरों को मौके से हटवा दिया। जिससे बड़ी अनहोनी टाली जा सकी।