{"_id":"68dd76038a9d6459f90e61f4","slug":"the-student-left-the-college-due-to-fear-of-the-principal-deoria-news-c-208-1-deo1009-164544-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रधानाचार्य के डर से छात्रा ने छोड़ा कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रधानाचार्य के डर से छात्रा ने छोड़ा कॉलेज
Thu, 02 Oct 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य के भय से हाईस्कूल की छात्रा ने विद्यालय जाना छोड़ दिया है। छात्रा के पिता ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। छात्रा को अगले साल बोर्ड की परीक्षा देनी है। पिता ने आशंका जताई है कि प्रधानाचार्य उनकी बेटी का अपहरण करवा सकता है। क्षेत्र के एक काॅलेज में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने एक सप्ताह पूर्व अपने काॅलेज के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाया था। उसने कहा था कि प्रधानाचार्य उसे अपने कार्यालय में बुलाकर छेड़खानी करने लगा और अश्लील बात भी की। इसके बाद छात्रा वहां से किसी तरह बाहर भाग गई। इसकी शिकायत उसने अपने पिता से की।
इसके बाद पिता ने छात्रा के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के पिता ने उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत कर बताया कि मेरी बेटी की इस वर्ष बोर्ड परीक्षा है। ऐसे में अगर प्रधानाचार्य पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह मेरी बेटी के साथ कुछ भी कर सकता है। उसका काॅलेज जाना छूट गया है। वह डर के साए में जी रही है। पिता ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य मेरी बेटी का अपहरण भी करवा सकता है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने दिए जांच के आदेश
बघौचघाट। छात्रा के पिता ने संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर सतीश सिंह से प्रधानाचार्य की शिकायत किया था। मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश दिया है कि प्रधानाचार्य पर लगे आरोपों की जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति बनाकर जांच कराने के बाद रिपोर्ट प्रेषित की जाय।