फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The struggle for independence is not political but about awakening: Rajsharan

स्वतंत्रता का संघर्ष राजनीतिक नहीं स्वजागरण का : राजशरण

Sat, 23 Nov 2024 03:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
The struggle for independence is not political but about awakening: Rajsharan
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शरण शाही ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता का संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं बल्कि स्व जागरण का संघर्ष था। भारत की भाषाओं को शिक्षा में, संस्कृति, संस्कारों को लोकतंत्र में और प्रतीकों और प्रतिमानों को व्यवस्था में शामिल करने का संघर्ष था। स्वतंत्रता के बाद देश में शिक्षा के पुर्नजागरण की दिशा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कार्य किया और कार्य प्रणाली से साबित किया कि छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति है।
डॉ शाही ने कहा कि स्वतंत्रता के समय डॉ राम प्रसाद विस्मिल, बाबू बंधू सिंह जैसे नायक स्वतंत्रता की प्रत्यक्ष लड़ाई लड़ रहे थे तो पंडिता महामना मदन मोहन मालवीय और महंत दिग्विजयनाथ स्वतंत्र भारत के पुर्नजागरण का सपना बुन रहे थे। देश स्वतंत्र होगा तो आगे कैसे बढ़ेगा, राष्ट्रवादी शिक्षा प्रणाली पर जोर दिया।
विज्ञापन

यही वजह है कि देश में विद्या पीठ की स्थापना हुई और देश का पहला सरस्वती शिशु मंदिर गोरखपुर में खुला। कहा कि परिषद के कार्य शुचिता और साधना का परिणाम है कि समाज के सामने एक प्रतिमान स्थापित किया। परिषद की सोच समस्या खड़ा करना नहीं बल्कि समाधान है। यही कारण है कि कार्यकर्ताओं ने नागरिक भूमिका का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने किया पदभार ग्रहण : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के शुभारंभ के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शरण शाही ने कार्यकारिणी को भंग किया। इसके बाद परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं चुनाव अधिकारी डॉ प्रशांत साठे ने पूर्व में घोषित नई कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शरण शाही और महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी को पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed