फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The strike of teachers and employees in Sant Vinoba PG College ends

Deoria News: संत विनोबा पीजी काॅलेज में शिक्षक और कर्मचारियों का धरना समाप्त

Sat, 30 Aug 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 30 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The strike of teachers and employees in Sant Vinoba PG College ends
संत विनोबा पीजी कालेज में ​धरने पर बैठे ​शिक्षक कर्मचारियों से बात करतीं एसडीएम सीमा पांडेय,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। संत विनोबा पीजी कालेज में दो दिनों से चल रहा शिक्षक कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। एसडीएम सीमा पांडेय व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में दोनो पक्षों के बीच वार्ता हुई। इसके बाद शिक्षक कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
शिक्षक कर्मचारी संघ के बैनर तले प्राचार्य कक्ष के सामने शिक्षक कर्मचारियों ने धरना शुरू किया। नारेबाजी के बीच प्रबंधक अशोक मिश्र कालेज पहुंचे। वह स्टॉफ रूम में जाकर बैठे। वहां प्राचार्य और शिक्षक कर्मचारियों के प्रतिनिधि प्रो. अरविंद कुमार और अन्य के बीच वार्ता होने लगी। दोनो के बीच करीब आधे घंटे तक वार्ता हुई। कोई नतीजा निकलता, इससे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और अन्य छात्र नेता परिसर में पहुंच गए।
विज्ञापन

इन लोगों ने स्टॉफ रूम में जाकर बाहर सबके सामने वार्ता की मांग करने लगे। इस पर प्राचार्य बाहर निकल कर पेड़ के नीचे बैठ गए। छात्रों ने प्राचार्य से बाहर निकलने को कहा। पुलिसकर्मियों ने प्राचार्य को बाहर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में एसडीएम सीमा पांडेय और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी उदयभान भी पहुंच गए। प्रबंधक ने प्राचार्य को धरनास्थाल पर बुलाया। एसडीएम और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में प्राचार्य ने धरने पर बैठे शिक्षक कर्मचारियों को नियमानुसार शिक्षक कर्मचारी और छात्रहित में कार्य करने का आश्वासन दिया। ।

वहीं प्रबंधक अशोक मिश्र ने बताया कि धरना समाप्त हो गया है। छात्रावास खाली कराने की बात पर भी सहमति बनी है। प्राचार्य से छात्रावास आवंटन के नियम की जानकारी मांगी गई है। दो दिन में उन्हें आवंटन की प्रक्रिया और छात्राओं के भोजन और सुरक्षा आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। धरना समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed