फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The story of Shri Ram's coronation was narrated.

Deoria News: श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई

Wed, 08 Apr 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 08 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The story of Shri Ram's coronation was narrated.
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के माली मैनहा गांव स्थित शिव मंदिर पर आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा का समापन सोमवार देर रात भक्ति और श्रद्धा के माहौल में हुआ। कथावाचक पं. राकेश शास्त्री ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर भगवान श्रीराम जब माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे, तो पूरी नगरी दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। अयोध्यावासियों ने अपने आराध्य का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरु वशिष्ठ की उपस्थिति में विधि-विधान से भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक संपन्न हुआ और रामराज्य की स्थापना हुई। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा व्यास ने श्रीराम के जीवन को सत्य, मर्यादा और आदर्श का प्रतीक बताते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हवन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पंकज शास्त्री, शुभम, आशीष, दिलीप कुमार सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed