{"_id":"68e95aa5a4533437f20d91ec","slug":"the-story-of-shiva-and-parvati-was-narrated-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-165285-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिव-पर्वती की कथा सुनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिव-पर्वती की कथा सुनाई गई
Sat, 11 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी क्षेत्र के मरहवां में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथाव्यास पंचानन त्रिपाठी ने कहा कि भगवान शिव, माता पार्वती को अमर कथा सुनाई।
कथावाचक ने कहा कि कैलाश पर्वत पर माता पार्वती ने भगवान शिव से पृथ्वी वासियों को कष्टों से मुक्ति पाने के उपाय के बारे में पूछा। जिससे पृथ्वीवासी सुखमय जीवन व्यतीत कर सकें। जिस पर भगवान शंकर ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाया। उन्होंने कहा कथा के दौरान नींद आ जाने से माता पार्वती सो गईं, मगर झाड़ी में तोते का अंडा पड़ा था, जो कथा श्रवण कर रहा था। जानकारी होने पर प्रभु ने उस पर त्रिशूल चला दिया।न शुक शिशु बचाव के लिए भगवान वेद व्यास की पत्नी के गर्भ में प्रवेश कर गए थे।, जो शुकदेव के रूप में जन्म लिया। इससे पूर्व प्रियांशु द्विवेदी, अमन मणि त्रिपाठी, राधा पति ओझा, शारदा प्रसाद ओझा ने पूजा-पाठ कराया। इस मौके पर इंद्रकुमार दीक्षित, श्रवण कुमार, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, आचार्य कपिल देव शास्त्री आदि मौजूद रहे। संवाद