फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The story of Rishi Kashyap's wives was narrated

Deoria News: ऋषि कश्यप की पत्नियों की सुनाई गई कथा

Sun, 29 Jun 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The story of Rishi Kashyap's wives was narrated
मिश्रौली दीक्षित में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। मिश्रौली दीक्षित गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को भक्ति और श्रद्धा का माहौल पू दिखाई दिया। कथा व्यास पंडित वागीश मणि त्रिपाठी ने गूढ़ आध्यात्मिक प्रसंगों के साथ ऋषि कश्यप की पत्नियों व उनकी संतान से जुड़ी पौराणिक कथा सुनाई।
उन्होंने बताया कि ब्रह्मा जी के मानस पुत्र ऋषि कश्यप ने दक्ष प्रजापति की 13 कन्याओं से विवाह किया था। इनमें प्रमुख थीं अदिति, दिति, दनु, कद्रू, विनता, सुरसा आदि। इनसे ही सृष्टि के विविध वर्गों की उत्पत्ति हुई। अदिति से देवताओं का, दिति से दैत्यों का, दनु से दानवों का, कद्रू से नागों का और विनता से गरुड़ और अरुण का जन्म हुआ। इन प्रसंगों के माध्यम से कथा वाचक ने यह संदेश दिया कि सृष्टि का विस्तार एक विराट योजना का हिस्सा है। इसमें प्रत्येक जीव का एक विशेष उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने सती और भगवान शंकर की कथा का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे दक्ष प्रजापति के यज्ञ में भगवान शिव को आमंत्रित न करने और उनके अपमान से आहत होकर सती ने स्वयं को अग्निकुंड में समर्पित कर दिया। इस प्रसंग ने श्रद्धालुअें को भावविभोर कर दिया। कथा में भगवान शंकर का तांडव, वीरभद्र का प्राकट्य और दक्ष यज्ञ का विध्वंस भी रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विनोद दीक्षित, महेंद्र दीक्षित, भगवान दीक्षित, सुमंत दीक्षित, हरिशंकर दीक्षित, अजय दीक्षित, भगवती यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed