फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The station was closed for four hours all

चार घंटे तक ठप रहा सब स्टेशन

Wed, 28 Sep 2016 10:47 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 28 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
The station was closed for four hours all
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बिजली के लिए बुधवार को शहर के कई मोहल्लों के लोग परेशान रहे। रामलीला मैदान सब स्टेशन के पैनल में खराबी आ गई थी। इसके चलते दोपहर बाद बिजली बहाल हुई। उधर, हनुमान मंदिर फीडर के लोगों को 21 घंटे बाद बिजली मयस्सर हो सकी। रामलीला मैदान सब स्टेशन स्थित भुजौली फीडर सुबह 8.50 बजे पैनल ब्लॉस्ट कर गया।
विज्ञापन


इसके चलते 33 हजार वोल्टेज की सप्लाई ठप हो गई। इसके चलते टाउन और रेलवे फीडर की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। साथ ही मालवीय रोड, नगर पालिका रोड, बजाजी रोड, तहसील रोड, रेलवे स्टेशन रोड, अबुबकर नगर, अहमद नगर, गोरखपुर रोड, कैलाशपुरी, अली नगर, सीसी रोड, इंदिरा नगर आदि मोहल्ले के लोग सुबह की तैयारियों में जुटे लोग परेशान हो गए। नाराज उपभोक्ता सब स्टेशन में पहुंचें। अधिशासी अभियंता को मामले से अवगत कराया। बिजली बहाल नहीं होने पर सड़क जाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का रुख देख कर अधिकारी हरकम में आए। बिजली बहाल जल्द कराने का भरोसा दिलाया। अभियंताओं की अगुवाई में दोपहर 12 बजे फाल्ट को दूर कर दिया। इसके बाद दोपहर एक बजे बिजली बहाल हुई। इसके साथ ही हनुमान मंदिर फीडर की आपूर्ति भी बहाल हो गई। मंगलवार को दोपहर तीन बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही। किसी तरह रात का समय गुजारा। बुधवार की सुबह 7.25 बजे हनुमान मंदिर की फीडर बहाल हुआ। हालांकि कुछ मिनट के बाद दुबारा फाल्ट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed