फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The speed increased two hours after the start of polling

Deoria News: सलेमपुर में मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद बढ़ी रफ्तार

Fri, 05 May 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The speed increased two hours after the start of polling
सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान के लिए कतार में खड़े लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सलेमपुर में मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद मतदान में तेजी आई। सबसे ज्यादे लंबी कतार नगर के बापू इंटर कॉलेज में लगी। जबकि अन्य बूथों पर छिटपुट मतदाता दिखे।

टीचर कॉलोनी वार्ड 13 के लोगों ने पहली बार लिटिल फ्लावर स्कूल में बने बूथ संख्या 22, 23 व 24 पर मतदान किया। सांसद रविंद्र कुशवाहा बूथ संख्या 23 पर मतदान किया। वार्ड नम्बर 7 सुगहीं के लोगों ने बापू इंटर कॉलेज पर बने बूथ संख्या 13, 14 पर, वार्ड नम्बर 12 परशुराम धाम के मतदाताओं ने मतदान किया। बापू इंटर कॉलेज में लंबी कतारें लगी रहीं। नगर के संस्कृत पाठशाला पर वार्ड 13 के लोगों ने बूथ संख्या 27 व 28 पर मतदान किया। वार्ड 3 भठवां धरमपुर के लोगों ने ब्लॉक में बने बूथ संख्या 5 व 6 पर मतदान किया। वार्ड दो की दिव्यांग महिला मतदाता सुरसती देवी ने मतदान किया। हरैला लाल के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर 106 वर्ष की सरला देवी ने परिजनों के सहायता से मतदान किया। दोपहर तीन बजे तक सलेमपुर में 55.44 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं मझौलीराज में मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान किया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगड़ा भवानी मझौलीराज के बूथ संख्या 1, 2,3 व 4 बूथ पर दोपहर एक बजे तक छिटपुट मतदाता दिखे। तीन बजे तक 57 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed