{"_id":"69e52590cc4877fab0079a87","slug":"the-sp-delegation-met-the-ruling-and-opposition-parties-to-learn-the-truth-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-179823-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सपा प्रतिनिधिमंडल ने पक्ष-विपक्ष से मिलकर जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सपा प्रतिनिधिमंडल ने पक्ष-विपक्ष से मिलकर जानी हकीकत
Mon, 20 Apr 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
बरहज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव के नेतृत्व में 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लक्ष्मीपुर गांव पहुंचा।
नेता प्रतिपक्ष ने अधिवक्ता मौत प्रकरण में वकील और हत्यारोपियों के परिजनों से मिलकर जानकारी ली। इसके बाद कहा कि वकील बिजेंद्र सिंह की मौत हर्ट अटैक से हुई है। प्रकरण में आरोपी बनाए गए लोग निरपराध हैं।
प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करेगा। वहीं अधिवक्ता के पुत्र ने सपा प्रतिनिधिमंडल के सामने कहा कि घटना की सच्चाई जानने को जातीय चश्मा हटाकर देखना होगा।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष सदस्यों के साथ दोपहर में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह के घर पहुंचे। वहां परिजनों से बातचीत की। अधिवक्ता के पुत्र सिद्धार्थ सिंह, प्रशांत सिंह आदि का कहना था कि चकनाली पर सड़क बनाया जाना नियम विरूद्ध था।
इसका विरोध करना पिता को भारी पड़ गया। पहले तो परिजन प्रतिनिधिमंडल से बात करने को तैयार नहीं थे। वह बार-बार पार्टी कार्यालय से जारी किए गए पत्रक पर स्वजातीय लिखा होने का विरोध जता रहे थे।
उनका कहना था कि हमारे पिता की मौत हुई है। पार्टी किसी एक जाति की नहीं होती है। जातीय चश्मा उतारकर जांच होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष, ग्राम प्रधान और हत्यारोपी राजेश यादव के दरवाजे पर पहुंचे। वकील मौत प्रकरण में जिले के किसी पूर्व पदाधिकारी द्वारा बयान दर्ज कराया जा रहा था, जिस पर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने उन्हें टोकते हुए प्रतिनिधिमंडल को सत्य से अवगत कराया।
उन्होंने घटना के दिन तहसील परिसर में धरना पर बैठने की बात भी बताई।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि घटना के वास्तविक जानकारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल भेजा है। दोनों पक्षों से मुलाकात के बाद सही बातें उभर कर सामने आई हैं। उन्होंने लोगों को हत्या जैसे संगीन अपराध के एक्ट को समझाने का प्रयास करते हुए आरोपियों को निर्दाेष बताया। चकनाली पर सड़क बनाये जाने पर पूछने पर कहा कि जरूरत पड़ने पर चकनाली के साथ-साथ सड़क बनाया जा सकता है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष व्यास यादव, सांसद रमाशंकर राजभर, रामभुआल निषाद, कनकलता सिंह, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, जेपी जायसवाल, अर्जुन सिंह, विजय रावत आदि मौजूद रहे।