{"_id":"669eb5025481c5ab300237e5","slug":"the-shop-was-set-on-fire-everything-turned-into-ashes-deoria-news-c-208-1-deo1004-130907-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकान में लगाई गई आग, सारा समान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकान में लगाई गई आग, सारा समान राख
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार रेलवे स्टेशन के अघैला पूरब ढाले के पास सड़क किनारे गुमटी में है किराना स्टोर की दुकान
- आसपास के लोगों ने टुल्लू पंप के सहारे बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार रेलवे स्टेशन के अघैला पूरब ढाले के पास सड़क किनारे स्थित एक किराना की दुकान में रविवार रात एक व्यक्ति ने सिगरेट पीकर दुकान में आग लगा दी। इससे उसमें रखा समान जलकर राख हो गया। संयोग अच्छा रहा कि बगल मड़ई में सोए दुकानदार बाल-बाल बच गए। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने टुल्लू पंप चालू कर आग पर काबू पाया। हालांकि दुकान में रखा तकरीबन सवा लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने इस मामले में गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि देर शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के अघैला गांव निवासी मोहम्मद सत्तार मंसूरी गांव के पूरब ढाले के पास सड़क किनारे एक गुमटी में किराना स्टोर की दुकान चलाते है। वहीं बगल में झोपड़ी डालकर उसमें डी फ्रीजर और कोल्डड्रिंक, पानी समेत अन्य खाने-पीने के सामान सहित बकरियां भी पाल रखी हैं। रोज की तरह रविवार रात में भी वह भोजन करने के बाद दुकान बंद कर अंदर सो गए। रात तकरीबन साढ़े दस बजे के करीब गांव का एक व्यक्ति उनके पास गया, दुकान से सिगरेट लेकर जलाकर पीने लगा। आरोप है कि सोने के बाद उसने झोपड़ी में आग लगा दी और भाग गया।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि आगजनी की सूचना मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।